Primary Color
Default
Red
Blue
Green

प्रशासन I(ए) अनुभाग

विषयों की सूची:

  1. विभाग के पीएसओ/वरिष्ठ निजी सचिव/प्रधान निजी सचिव/निजी सचिव/वैयक्तिक सहायक/आशुलिपिक ग्रेड 'और समूह'स्टाफ के स्थापना संबंधी सभी मामले। 

  2.      प्रशासन-क अनुभाग के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत स्टाफ/अधिकारियों से संबंधित न्यायिक मामले।

  3.      निम्नलिखित से संबंधित मामले:

  4.              केन्द्रीय  सचिवालय आशुलिपिक सेवा के अधिकारियों और एमटीएस के संबंध में बाहरी नौकरियों के लिए आवेदन अग्रेषित करना।

  5.                निरीक्षकों/निरीक्षक ड्यूटी का पैनल तैयार करना।

  6.              विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भारत और विदेश में प्रशिक्षण कार्यक्रम।

  7.              विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को बजट मानदेय प्रदान करना।

  8.            केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय और वित्त पुस्तकालय - विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सदस्यता प्रदान करना और 'बेबाकी प्रमाण पत्रजारी करना।

  9.      राजस्व विभाग में परामर्शदाता के रूप में सेवानिवृत्त अधिकारियों (समूह ख एवं ग) की नियुक्ति।

  10.      प्रशासन-I क अनुभाग के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन सभी अधिकारियों तथा अनुभाग अधिकारियों, स्टाफ कार चालकों एवं जेजीओ के चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावे।

  11.      आउटसोर्स द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटरोंस्टेनोग्राफरों एवं मल्टी-टास्किंग स्टाफ की नियुक्ति के लिए ठेका देने तथा वेतन संशोधन से संबंधित सभी कार्य।

  12.      अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से संबंधित सभी कार्य।

  13.       हिंदी के प्रगतिशील उपयोग के लिए पुरस्कार/प्रोत्साहन प्रदान करने से संबंधित सभी कार्य।

  14.     हज के लिए सऊदी अरब के जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में सहायक हज अधिकारी एवं हज सहायक के रूप में अस्थायी प्रतिनियुक्ति के लिए विदेश मंत्रालय को पुरुष मुस्लिम अधिकारियों/कर्मचारियों (केवल सरकारी कर्मचारी) के आवेदनों को अग्रेषित करना।

  15.      कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए संपर्क अधिकारी के रूप में नियुक्ति के लिए अधिकारियों के आवेदनों को विदेश मंत्रालय को अग्रेषित करना।

  16.      जे सी एम के तहत राजस्व विभाग की विभागीय परिषद से संबंधित मामले।

  17.      स्वतंत्रता दिवस/गणतंत्र दिवस समारोह- आमंत्रण पत्र जारी करना।

  18.      प्रशासन-I क अनुभाग के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन कर्मचारियों/अधिकारियों के कार्मिक और सेवा संबंधी मामले।

उपरोक्त विषयों से संबंधित संसद प्रश्न और आरटीआई मामले।