Primary Color
Default
Red
Blue
Green
inner banner

नशा करने के लिए अफीम की आपूर्ति

एनडीपीएस अधिनियम, 1985 राज्य सरकारों को नशे के आदी लोगों को अफीम की आपूर्ति की अनुमति देने और उसे विनियमित करने का अधिकार देता है, जहां ऐसी आपूर्ति एक चिकित्सा आवश्यकता है।

राज्य सरकारों के साथ पंजीकृत अफीम के आदी लोगों को सरकारें अफीम की आपूर्ति करती हैं। गाजीपुर और नीमच स्थित सरकारी अफीम और क्षारोद कारखाना राज्य सरकारों को अफीम बेचता है, जो बदले में इसे नशे के आदी लोगों को आपूर्ति करती हैं।

up arrow